[ad_1]
सूखी ठंड से हरियाली सिकुड रही है। सड़कों के किनारे पेड़ पौधे और झाड़ियां भी अब सूख गई है। रात के समय तापमान भी छह डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। हालांकि खेतों में फिलहाल पाला तो नहीं जमा है, लेकिन सड़क किनारे झाड़ियों पर औस की बूंदे जमने लगी हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
जिससे किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करना जरूरी है। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक बना रहता है। भिवानी के तोशाम रोड पर सूखी झाडियों पर औस की बूंदें कुछ इस तरह जमा दिखाई दी कि मानों औस की बूंदों की मालाएं पिरोई गई हैं।
[ad_2]
VIDEO : भिवानी में रात के समय छह डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा तापमान



