in

Kurukshetra News: क्रिसमस का दिखा उत्साह, लोगों ने बाजार में जमकर की खरीदारी Latest Haryana News

Kurukshetra News: क्रिसमस का दिखा उत्साह, लोगों ने बाजार में जमकर की खरीदारी Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। क्रिसमस के चलते दुकान में खरीदारी करते ग्रहाक। संवाद

कुरुक्षेत्र। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजार में रौनक रही। बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंचे। सेंटा के कपड़ों, मिठाइयों और गिफ्ट गैलरी पर अधिक भीड़ देखने को मिली। गिफ्ट के लिए लोग सेंटा क्लाज स्टैच्यू, कैंडल होल्डर विद ट्री और स्टार शेप होल्डर आदि खरीदते रहे।

Trending Videos

क्रिसमस के चलते चर्च को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है तो घरों को भी लोगों ने क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे स्टार, बेल और लाइटों से सजाया है। लोगों में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन का भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिसमस की खरीदारी पूरे जोर-शोर से हो रही है। मोहन नगर ओवरब्रिज के नीचे चर्च में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा यहां प्रभु यीशु की प्रार्थना कर कैंडल जलाई जाएगी। वहीं अन्य स्थानों पर आधुनिक तरीके से केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा। दुकानदार सुरेंद्र ने कहा कि पिछले साल के मुताबिक इस साल बिक्री कम है। छुट्टियों के चलते स्कूलों में क्रिसमस नहीं मनाया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में इस बार ज्यादा उत्साह नहीं है।

छह महीने और सात से आठ साल तक के बच्चों की सेंटा ड्रेस है, जिनके दाम साइज के मुताबिक हैं। रेलवे रोड गिफ्ट गैलरी की संचालक सुमन ने बताया कि उपहार लेने में बच्चे अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं क्रिसमस के लिए घर की सजावट और ट्री की भी बिक्री हो रही है। बड़े लोग सेंटा वाली टोपी खरीद रहे हैं तथा बच्चों के लिए कैंडी, चॉक्लेट, टैडी और खिलौने लेकर जा रहे हैं।

[ad_2]
Kurukshetra News: क्रिसमस का दिखा उत्साह, लोगों ने बाजार में जमकर की खरीदारी

शीन की एंट्री से रिलायंस-टाटा में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा:  रिलायंस के जरिए 4 साल बाद चीनी फास्ट-फैशन ब्रांड की भारत में वापसी, कीमतें घट सकती हैं Business News & Hub

शीन की एंट्री से रिलायंस-टाटा में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा: रिलायंस के जरिए 4 साल बाद चीनी फास्ट-फैशन ब्रांड की भारत में वापसी, कीमतें घट सकती हैं Business News & Hub

भास्कर रिव्यू : पोको C75 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन:  5160mAh बैटरी से बैकअप की टेंशन नहीं, डेली टास्क के लिए बेहतर; लेकिन कैमरे में कमजोर Today Tech News

भास्कर रिव्यू : पोको C75 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन: 5160mAh बैटरी से बैकअप की टेंशन नहीं, डेली टास्क के लिए बेहतर; लेकिन कैमरे में कमजोर Today Tech News