Rewari News: ट्राॅमा सेंटर को अपग्रेड के लिए सरकार ने मांगी रिपोर्ट Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो: 18रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड ​स्थित ट्रामा सेंटर। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित ट्रॉमा सेंटर अपनी स्थापना के 15 वर्षों बाद भी लेवल-3 पर अटका हुआ है। यहां अपेक्षित सुविधाएं नहीं होने से अधिकतर मरीजों को रेफर किया जाता है। अब सरकार ने ट्रामा सेंटर को लेवल 2 पर अपग्रेड के लिए रिपोर्ट मांगी है।

वर्तमान में ट्रामा सेंटर में नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं भी नहीं है। इमरजेंसी में यहां आने वाले को रेफर स्लिप ही मिलती है। आईसीयू की सुविधा नहीं है। ना ही 24 घंटे ऑपरेशन हो पाते है। अगर शाम को घायल आया तो उसको रेफर कर दिया जाता है। अब ट्रॉमा को अपग्रेड कर लेवल टू का दर्जा देने की मांग की है। समाजसेवी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि लेवल के अनुसार ही ट्रामा सेंटर में सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

शहर में संचालित ट्रामा सेंटर लेवल-3 का है। इसमें सुविधाएं न के बराबर है। अभी आलम ये है कि न्यूरो सर्जन तक नहीं है। इसके बिना ज्यादातर सड़क दुर्घटना में घायलों को अगर सिर में चोट लगती है तो उनको रेफर करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। ट्रॉमा में आईसीयू जैसी महत्वपूर्ण फैसिलिटी भी नहीं है। इस कारण भी ज्यादातर गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। आईसीयू बनता है तो मरीजों को क्रिटिकल स्थिति में भर्ती कर सकते हैं।

ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड करके लेवल-2 पर लाया जाता है तो यहां पर एमआरआई मशीन, न्यूरो सर्जन डॉक्टर की उपलब्धता, आईसीयू बेड, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन ऑपरेशन व सिटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। राजेंद्र सिंह ने कहा कि कहने के लिए यह ट्रॉमा सेंटर है लेकिन यहां अपेक्षिथ सुविधाएं नहीं हैं। ट्रामा सेंटर को लेवल 2 तक अपग्रेड कर सुविधाएं दी जाएं। साथ ही लेवल 2 का एक और ट्रॉमा सेंटर राष्ट्रीय राजमार्ग को देखते हुए बावल में बनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रेवाड़ी से है जिससे लोगों की उम्मीद है कि जल्द ही ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा और एक अन्य लेवल 2 का ट्रॉमा सेंटर बावल में बनाया जाएगा।

फिलहाल अब लेवल 2 पर अपग्रेड के लिए सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। अपग्रेड होने पर सुविधाओं में इजाफा होगा। लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। -डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन

[ad_2]
Rewari News: ट्राॅमा सेंटर को अपग्रेड के लिए सरकार ने मांगी रिपोर्ट