{“_id”:”6765b07cbed534dd1006da00″,”slug”:”sihamas-team-won-in-kho-kho-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119415-2024-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो में सिहमा की टीम ने बाजी मारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो नंबर-10वालीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेते युवा।
नारनौल। जिला नेहरू युवा केंद्र की ओर से लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल सिहमा में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन मनीष यादव ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमोद कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिरुद्ध ठेकेदार व राजकीय कॉलेज सिहमा से प्रोफेसर डॉ. सुनील यादव ने शिरकत की।
Trending Videos
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं के लिए वाॅलीबॉ, दौड़, लंबी कूद व खो-खो प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। इनमें लगभग 200 लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
युवा स्वयंसेवक अभिषेक ने बताया कि वाॅलीबॉल में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम व खो-खो में सिहमा की टीम ने बाजी मारी। यश हुडिना ने सबसे लंबी कूद लगाई। विजेता टीमों को खेलने के सामान की कीट प्रदान की। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समाज सेवी शिव मित्तल, कोच राहुल, मिहीर, राकेश व उधम सिंह, बाबा खेतानाथ जनसेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप के अलावा साहिल, पुष्पेंद्र, विनय, सत्यप्रकाश, विक्रम भगतसिंह, चमन, सहित ग्रामीण युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग मौजूद थे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो में सिहमा की टीम ने बाजी मारी