{“_id”:”6765b434e187f32adf068a81″,”slug”:”the-body-of-a-youth-from-jallopur-was-found-in-the-canal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-126706-2024-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: नहर में मिला जल्लोपुर के युवक का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नहर में युवक का शव मिलने के मामले में जांच करते पुलिसकर्मी।
रतिया। उपमंडल के गांव रत्ताखेड़ा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव नहर में मिला। उसकी शिनाख्त गांव जल्लोपुर निवासी बजरंग के तौर पर हुई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
Trending Videos
गांव रत्ताखेड़ा में जब लोग शुक्रवार सुबह नहर के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने नहर में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रतिया शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से निकलवाया। शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इसके बाद मृतक के पिता मौके पर पहुंचे।
पुलिस को दिए बयानों में उन्होंने बताया कि उनका बेटा बाइक पर आया था। नहर किनारे पीने पानी के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पंचनमा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।