in

Bhiwani News: भिवानी में चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रिश्तेदारी Latest Haryana News

Bhiwani News: भिवानी में चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रिश्तेदारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST

Choudhary Omprakash Chautala's relatives in Bhiwani



संजय वर्मा

Trending Videos

भिवानी। प्रदेश की सत्ता में हिस्सेदारी पाने के लिए भिवानी चौटाला परिवार की न केवल कर्मभूमि रही है, बल्कि रिश्तेदारी का भी नाता जुड़ा है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला की बड़ी बेटी डॉ. सुचित्रा की मुंढाल में पूर्व विधायक टेकराम के बेटे कैप्टन जसवंत सिंह से शादी हुई थी, जबकि चौटाला की बड़ी बहन की बेटी यानी भांजी सीमा लांबा की शादी भिवानी जिले के गांव अलखपुरा निवासी पूर्व चेयरमैन सुनील लांबा के साथ हुई थी।

भिवानी में एक दौर ऐसा भी आया कि जब तीनों लालों के लाल यानी बंसीलाल के बेटे चौ. सुरेंद्र सिंह, भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और चौ. ओमप्रकाश चौटाला के बेटे डॉ. अजय सिंह चौटाला भी लोकसभा चुनाव में आमने-सामने हुए। इसमें भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने भिवानी के लोगों से और भी गहरा नाता जोड़ा। चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला भिवानी से सांसद भी बने। इसके बाद से ही चौटाला परिवार भिवानी को अपनी कर्मभूमि भी मानता था। बेटी और भांजी की शादी से राजनीतिक साझेदारी में भिवानी का चौटाला परिवार को काफी साथ भी मिला।

[ad_2]
Bhiwani News: भिवानी में चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रिश्तेदारी

Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार ने इस साल लिए ये इनिशिएटिव, मिली मदद – India TV Hindi Business News & Hub

Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार ने इस साल लिए ये इनिशिएटिव, मिली मदद – India TV Hindi Business News & Hub

Crime and shame: On the France mass rape case   Politics & News

Crime and shame: On the France mass rape case   Politics & News