Dadri: कबाड़ी मार्केट में हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद Latest Haryana News

[ad_1]


सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चरखी-दादरी की कबाड़ी मार्केट में अवैध हथियार लिए खड़े युवक को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप के रूप में हुई। उसके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी जयदीप के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम हेड कांस्टेबल रोहित कुमार की अगुवाई में अपराध की रोकथाम के लिए कनीना टी- प्वाइंट पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो शहर की कबाड़ी मार्केट में खड़ा है। 

सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ टीम कबाड़ी मार्केट पहुंची। वहां टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान जयदीप के रूप में बताई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और शहर पुलिस थाने लेआई। हेड कांस्टेबल रोहित की तहरीर पर वहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

[ad_2]
Dadri: कबाड़ी मार्केट में हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद