in

सोने के दाम में ₹546 की गिरावट: चांदी का भाव भी 990 रुपए गिरकर 88,525 रुपए पर आया; इस साल 21% महंगा हुए सोना-चांदी Business News & Hub

सोने के दाम में ₹546 की गिरावट:  चांदी का भाव भी 990 रुपए गिरकर 88,525 रुपए पर आया; इस साल 21% महंगा हुए सोना-चांदी Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (17 December 2024); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली4 घंटे पहले

#
  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में मंगलवार (17 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 546 रुपए गिरकर 76,362 रुपए पर आ गया है। इससे पहले कल सोने की कीमत 76,908 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी का भाव भी आज 990 रुपए गिरकर 88,525 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 89,515 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,050 रुपए है।

इस साल 21% महंगा हुए सोना-चांदी इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक सोने का भाव 20.88% बढ़ा है। साल के पहले दिन 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 63,352 रुपए थी, जो अब 13,232 रुपए बढ़कर 76,362 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 1 जनवरी को 1 किलो चांदी 73,395 रुपए में बिक रही थी, जिसकी कीमत अब 88,525 रुपए पर पहुंच गई है। इन साढ़े ग्यारह महीनों में चांदी 21.26% महंगा हुई है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

[ad_2]
सोने के दाम में ₹546 की गिरावट: चांदी का भाव भी 990 रुपए गिरकर 88,525 रुपए पर आया; इस साल 21% महंगा हुए सोना-चांदी

#
NEET 2025: OMR Sheet या CBT किस मोड में होगी नीट की परीक्षा? कौन करेगा फैसला? जान लीजिए यहां Haryana News & Updates

NEET 2025: OMR Sheet या CBT किस मोड में होगी नीट की परीक्षा? कौन करेगा फैसला? जान लीजिए यहां Haryana News & Updates

Sri Lanka’s ambitious governance and macro-linked bonds | Explained Today World News

Sri Lanka’s ambitious governance and macro-linked bonds | Explained Today World News