{“_id”:”675dbab8367a263c0b09259b”,”slug”:”passengers-upset-due-to-non-stoppage-of-long-route-trains-at-bawanikheda-railway-station-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127123-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर लंबे रूटों की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव बवानीखेड़ा में स्थित रेलवे स्टेशन।
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा स्थित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लंबे रूट की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कम होने के कारण कस्बा व आसपास के गांवों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos
पुर, सिवाड़ा, सुमराखेड़ा, बलियाली, लोहारी जाटू, तालु, अलखपुरा, खेड़ी दौलतपुर, बड़सी, भुरटाना, सांगवान, जमालपुर सहित 25 गांवों के लगभग एक हजार यात्री प्रतिदिन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर सफर तय करते हैं। लेकिन यात्रियों के लिए कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कम होने के कारण नजदीकी स्टेशन भिवानी और हांसी से ट्रेन पकड़ने पर मजबूर हैं। इसकी वजह से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
फिलहाल बवानीखेड़ा से 20 ट्रेनों का आवागमन होता है। जयपुर हिसार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14715 हिसार से जयपुर जाते समय बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव करती है। लेकिन ट्रेन संख्या 14716 जयपुर से हिसार जाते ट्रेन का ठहराव बवानीखेड़ा स्टेशन पर नहीं होता है। इसके कारण रेवाड़ी, बावल, अलवर, दौसा, जयपुर से आने वाले यात्री भिवानी जंक्शन पर उतर कर बस के माध्यम से बवानीखेड़ा पहुंचते हैं।
इसके अलावा बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14717/14718 का त्रिसाप्ताहिक संचालन हो रहा है। यदि इस ट्रेन का ठहराव बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर होता है तो क्षेत्र के लोगों को धार्मिक स्थानों की यात्रा में जाने के लिए सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 19415/19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस साप्ताहिक चलती है। यह ट्रेन जयपुर, अजमेर, फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, अहमदाबाद जैसे शहरों से जोड़ती है। इस ट्रेन के ठहराव से दैनिक यात्रियों, सैनिकों व धार्मिक स्थानों पर जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी।
[ad_2]
Bhiwani News: बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर लंबे रूटों की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान