Jind News: मारपीट और हवाई फायर करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST

Second accused of assault and aerial firing arrested



जींद। मिट्टी डालने गए दो लोगों के साथ मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने अहिरका निवासी सतबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा जा चुका है।

Trending Videos

लक्ष्मी नगर निवासी सोनू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मिट्टी भरत का काम करता है। उसके पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बुलडोजर है। उनका नरवाना रोड पर ऑफिस है। उसके ट्रैक्टर चालक कर्मपाल मिट्टी डालने के लिए 10 नवंबर को नरवाना रोड पर जाट धर्मशाला के पास वाली गली में गए थे। वहां पर कर्मपाल के साथ मिट्टी डालने को लेकर शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय और सतबीर के साथ कहासुनी हो गई। कर्मपाल ने दफ्तर में आकर झगड़े के बारे में बताया। वह कर्मपाल के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पर अजय मिला। उसने दोनोें के साथ हाथापाई की। अजय ने अपने घर से बंदूक लाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया। लोगों के जुटने पर वह वहां से चला गया। जांच अधिकारी एचसी कृष्ण कुमार ने बताया कि अजय के बाद अब अहिरका निवासी सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

[ad_2]