हरियाणा में नगर निगम चुनाव: दिल्ली में होगी आज भाजपा की अहम बैठक, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा Latest Haryana News

[ad_1]


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
– फोटो : संवाद

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा की अहम बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रभारी व संगठन मंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में नगर निगम चुनावों, सरकार के कामकाज व संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी। 

Trending Videos

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सेक्टर-15 स्थित अपने निवास पर जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है। किसानों के दिल्ली कूच के मुद्दे पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि किसान अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाए। यह देश व प्रदेश किसानों का है। भाजपा पहली सरकार है, जो किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद रही है। हरियाणा का किसान सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। 

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग खुद दिल्ली जाकर देखें, जाने से कोई नहीं रोकता, लेकिन कांग्रेस के लोग किसानों पर राजनीति न करें। देश व प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस राजनीति न करें। कांग्रेस के पास राजनीति करने के और बहुत तरीके हैं। उन्होंने बजरंग पूनिया के शंभू बॉर्डर पर जाने के सवाल पर कहा कि वहां कोई भी जा सकता है, किसी को नहीं रोका जाता।

भाजपा ने अभियान के तहत बनाए 34 लाख सक्रिय सदस्य

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने 5 दिसंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया है। सोनीपत में अब तक 17 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। हरियाणा में 34 लाख भाजपा के सदस्य बने हैं, जो कार्यकर्ता 50 सदस्य जोड़ने का काम करता है, वह भाजपा का सक्रिय सदस्य है। सक्रिय सदस्य की 100 रुपये की फीस ऑनलाइन कटेगी। उसका एक बुक में पूरा विवरण रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की टोली सक्रिय सदस्यता की जांच पड़ताल करेगी। भाजपा के प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य होंगे। जो कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में पार्टी के विरुद्ध में रहा है, उस पर भी निगरानी रखी जाएगी। पार्टी का विरोध करने वाला कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नहीं बनेगा।

[ad_2]
हरियाणा में नगर निगम चुनाव: दिल्ली में होगी आज भाजपा की अहम बैठक, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा