Kurukshetra News: दाखिले के लिए एक जनवरी तक करें आवेदन Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबो​धि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग में स्व-वित्तपोषित योजना के तहत चलाए जा रहे तीन महीने के स्पोर्ट्स डाइटीशियन सर्टिफिकेट कोर्स (सायं सत्र) में 30 सीटों और अतिरिक्त 17 सीटों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें इच्छुक अभ्यर्थी एक जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

इस कोर्स में प्रवेश नियमानुसार योग्यता परीक्षा तथा वेटेज के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व-वित्तपोषित योजना के तहत सायंकालीन सत्र में स्पोर्ट्स डायटीशियन में सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए एलिजिबिलिटी 45 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। बीपीएड, एमपीएड डिग्री धारक को दाखिले में पांच प्रतिशत का अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कुवि की वेबसाइट व आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से एक जनवरी तक किया जा सकता है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विवि वेबसाइट व आईयूएमएस पोर्टल पर उपलब्ध है।

केयू फार्मेसी संस्थान में आईसीसी के सहयोग से विद्यार्थियों को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में कुवि आंतरिक शिकायत समिति द्वारा यौन उत्पीड़न को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को यौन उत्पीड़न पर विश्वविद्यालय की नीतियों के बारे में शिक्षित किया गया तथा सुरक्षित, सम्मानजनक परिसर के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा ने उत्पीड़न के पीड़ितों के लिए उपलब्ध जागरूकता और रिपोर्टिंग तंत्र के महत्व पर जोर दिया, इस तरह के व्यवहार के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मजबूत किया। संस्थान की निदेशक प्रो. किरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता पैदा करना बहुत सराहनीय कदम है। संवाद

डॉ. हेमलता बनी कुवि एकेडमिक काउंसिल की सदस्य

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. हेमलता शर्मा को दो वर्ष के लिए कुवि एकेडमिक काउंसिल की सदस्य नामित किया गया है। डॉ. हेमलता शर्मा ने ये जिम्मेदारी सौंपने पर कुलपति का आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेगी।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: दाखिले के लिए एक जनवरी तक करें आवेदन