[ad_1]
{“_id”:”675b4af68c8e6a7171085d49″,”slug”:”youths-stole-jewelery-from-the-bag-kept-in-the-roadways-bus-karnal-news-c-18-knl1008-538137-2024-12-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: रोडवेज बस में रखे बैग से युवकों ने चुराए गहने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घरौंडा। पानीपत से करनाल की और जा रही हरियाणा रोडवेज की बस से कुछ युवकों ने एक महिला के बैग से जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुढ़ा गांव की रहने वाली रूबी ने बताया कि वह 11 दिसम्बर को हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर पानीपत से घरौंडा आ रही थी। रास्ते में कुछ युवक भी बस में सवार हो गए और उन्होंने महिला का बैग रखने की बात कही। कुछ दूरी के बाद युवक बस से उतर गए। जब महिला ने अपना बैग चेक किया तो उससे जेवरात गायब थे। महिला ने शोर मचाया और घटना की सूचना बस के कंडक्टर से दी। सूचना मिलने पर बस चालक बस को लेकर पुलिस स्टेशन में पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि सभी आरोपी युवक खेतों के रास्ते से भाग गए। संवाद
[ad_2]
Karnal News: रोडवेज बस में रखे बैग से युवकों ने चुराए गहने


