{“_id”:”675b2d8acb75c9b28806e03b”,”slug”:”objection-to-the-long-schedule-of-bar-association-elections-jind-news-c-199-1-sroh1009-126999-2024-12-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: बार एसोसिएशन चुनाव के लंबे शेड्यूल पर एतराज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद
जींद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक का कार्यकाल 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इसको लेकर प्रधान ने चुनाव करवाने के लिए 16 दिसंबर से 10 जनवरी तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एतराज जताकर लंबा शेड्यूल बताया। इसको लेकर बार में वकीलों की बैठक हुई। इसमें प्रधान राकेश मलिक किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसके बाद बैठक शुक्रवार को करने का फैसला हुआ।
Trending Videos
जिला बार एसोसिएशन में वीरवार को दिनभर चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा। बार में प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के पद का चुनाव होना है। इसको लेकर अब तक तैयारी नहीं होने पर बार में वकीलों ने प्रधान से बात कर 15 दिसंबर से पहले चुनाव करवाने की मांग की थी। अब तक बार की वोटर लिस्ट फाइनल नहीं होने के कारण चुनाव में देरी हो गई।
बार एसोसिएशन के सीनियर वकीलों व कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने बिना आरओ नियुक्त किए चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। चुनाव के लिए अधिकतम समय 23 दिसंबर तक किया जाए।
प्रधान ने जारी किया शेड्यूल
वोटर लिस्ट फाइनल 16 दिसंबर, वोटर लिस्ट पर आपत्ति 17 दिसंबर, चुनाव में चारों पदों के लिए आवेदन 18 से 20 दिसंबर, आवेदन की छंटनी 21 दिसंबर, नामांकन वापस 23 से 24 दिसंबर, फाइनल उम्मीदवारों की सूची 24 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद मतदान 10 जनवरी को होगा। इसी दिन शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बार के सदस्यों के साथ बैठक कर लिया जाएगा फैसला
प्रदेश में सबसे पहले जींद बार एसोसिएशन ने चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया है। अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें कम से कम एक महीने का समय दिया जाता है। उन्होंने भी शेड्यूल में 28 दिन का समय दिया है। बार में लगभग 1350 सदस्य हैं। सभी को बुलाया गया है। अगर चुनाव के शेड्यूल में बदलाव करवाना होगा तो बैठक में सभी के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा। -राकेश मलिक, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, जींद।
12जेएनडी25: जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद