नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.1% घटा: लार्ज कैप फंड के इनफ्लो में भी 26.3% की गिरावट आई, स्मॉल कैप में ₹4,883.4 करोड़ का इन्वेस्टमेंट Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में कुल निवेश ₹35,927.3 करोड़ रहा, जो अक्टूबर में ₹41,865.4 करोड़ की तुलना में 14.1% कम है। वहीं, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 26.3% की गिरावट आई है, जो अक्टूबर के ₹3,452.3 करोड़ से घटकर नवंबर में ₹2,547.9 करोड़ रह गया।

हालांकि, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 9% की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अक्टूबर के ₹3,772 करोड़ से बढ़कर नवंबर में ₹4,112 करोड़ हो गया है। मिड कैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 4.3% की मामूली वृद्धि देखी गई, जो अक्टूबर में में ₹4,683 करोड़ था और यह नवंबर में बढ़कर ₹4,883.4 करोड़ हो गया है।

डेट ओरिएंटेड फंड्स में कितना पैसा निवेश और विड्रॉ

स्कीम का नाम निवेश (+) / विड्रॉ (-)
ओवरनाइट फंड 2,019.34
लिक्विड फंड -1,778.98
अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड 2,961.98
लो ड्यूरेशन फंड 4,374.41
मनी मार्केट फंड 2,426.11
शॉर्ट ड्यूरेशन फंड -454.30
मीडियम ड्यूरेशन फंड -201.07
मीडियम टू लार्ज ड्यूरेशन फंड -243.01
लॉन्ग ड्यूरेशन फंड 79.60
डायनेमिक बॉन्ड फंड 313.94
कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड 2,137.79
क्रेडिट रिस्क फंड -195.90
बैंकिंग एंड PSU फंड -259.13
गिल्ट फंड 1,802.73
गिल्ट फंड विद 10 ईयर कॉन्स्टेंट ड्यूरेशन 274.53
फ्लोटर फंड -342.13
टोटल 12,915.90

सोर्स: AMFI India; डेटा: नवंबर 2024

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.1% घटा: लार्ज कैप फंड के इनफ्लो में भी 26.3% की गिरावट आई, स्मॉल कैप में ₹4,883.4 करोड़ का इन्वेस्टमेंट