हरियाणा में BJP के पालिका-परिषद और पार्षद प्रत्याशी घोषित: रेवाड़ी में राव की पसंद पर मुहर, पंचकूला में 5 पार्षदों के टिकट कटे – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने पालिका-परिषद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सांपला में प्रवीन कोच, रेवाड़ी में विनीता और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मौका मिला है। प्रवीन कोच 2008 से 2013 तक कांग्रेस सरकार में सांपला से चेयरमैन रहे हैं। प्रवीन भूपेंद्र हुड्डा के खास माने जाते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए। BJP ने पालिका-परिषद अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद कैंडिडेट की लिस्ट भी जारी कर दी है। पंचकूला, सोनीपत व अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद कैंडिडेट भी BJP ने आज डिक्लेयर किए हैं। वहीं इसके साथ-साथ सांपला, रेवाड़ी के वार्ड कैंडिडेट घोषित किए हैं लेकिन धारूहेड़ा के वार्ड पार्षद लिस्ट को होल्ड किया गया है। कौन है अजय जांगड़ा… अजय जांगड़ा ट्रांसपोर्ट का कारोबार है और राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक हैं। उन्होंने 2020 में हुए चुनाव में धारूहेड़ा नगर पालिका के पार्षद का चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन से नगर पालिका उपप्रधान चुने गए। चेयरमैन कंवर सिंह के साथ भी काम चुके हैं। पंचकूला में BJP ने काटे 5 पार्षदों के टिकट पंचकूला में BJP ने अपने 5 पार्षदों के टिकट काटे हैं। हालांकि 1 निर्दलीय ओमवती पूनिया ने भी BJP का दामन थाम लिया था, उसे भी मौका नहीं दिया गया। BJP ने पंचकूला वार्ड एक के पूर्व पार्षद नरेंद्र लुबाना की पत्नी, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, 5 से जय कौशिक व 9 से हरेंद्र मलिक पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं रितु, सोनिया सूद, सोनू व सुनीत सिंगला, राकेश कुमार का टिकट काट दिया है। पंचकूला-सोनीपत में वैश्य बिरादरी पर दांव इससे पहले बुधवार को BJP ने तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका दिया है। खास बात ये है कि हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने दो वैश्य समुदाय और एक सैनी समुदाय से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजीव जैन और श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं। दोनों लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं, अक्षिता सैनी के परिवार का जुड़ाव आरएसएस से रहा है। उनके पिता व भाजपा नेता अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने बेटी पर भरोसा जताया है। खबर को लगातार अपडेट कर रहे है…

[ad_2]
हरियाणा में BJP के पालिका-परिषद और पार्षद प्रत्याशी घोषित: रेवाड़ी में राव की पसंद पर मुहर, पंचकूला में 5 पार्षदों के टिकट कटे – Panchkula News