चंडीगढ़ क्रेस्ट घोटाले की जांच केंद्र तक पहुंची: पूर्व CEO नवनीत श्रीवास्तव निलंबित, निदेशक सुखविंदर अबरोल हो चुका गिरफ्तार,प्रशासक के अधिकारी जांच के दायरे में – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में नगर निगम और क्रेस्ट से जुड़े बहुचर्चित बैंक घोटाले में अब अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए क्रेस्ट के पूर्व CEO और भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी नवनीत कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। प्रशासन की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने यह आदेश जारी किया, जिसके बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान नवनीत श्रीवास्तव को मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले उन्हें पिछले सप्ताह ही CEO पद से हटा दिया गया था। मामले में पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। निदेशक सुखविंदर अबरोल हो चुका गिरफ्तार इस घोटाले में क्रेस्ट के पूर्व परियोजना निदेशक सुखविंदर अबरोल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस की जांच में नगर निगम और क्रेस्ट से जुड़े कई अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान भी सामने आई है, जिनमें से कुछ को हिरासत में लिया जा चुका है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। पिछले महीने हुई नगर निगम की सदन बैठक में पार्षदों ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश भी पारित की थी। प्रशासन इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है।

[ad_2]
चंडीगढ़ क्रेस्ट घोटाले की जांच केंद्र तक पहुंची: पूर्व CEO नवनीत श्रीवास्तव निलंबित, निदेशक सुखविंदर अबरोल हो चुका गिरफ्तार,प्रशासक के अधिकारी जांच के दायरे में – Chandigarh News