Karnal News: मूंग व ढैंचा की खेती करने पर दिया जोर Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 23 Apr 2026 12:09 AM IST


किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास पंवार। संवाद



निसिंग। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए नई सलाह जारी की है। कृषि विभाग के सहायक तकनीकि प्रबंधक विकास पंवार ने गांव मंजूरा में किसानों को बताया कि गेहूं की कटाई और धान की रोपाई के बीच के समय का सही उपयोग कर किसान तीसरी फसल से अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। इस अंतराल में किसान साठी मक्की, मूंग या ढैंचा की बुवाई कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ढैंचा और मूंग की खेती पर प्रति एकड़ एक हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है, जिसका लाभ किसान 25 अप्रैल तक उठा सकते हैं। संवाद


[ad_2]
Karnal News: मूंग व ढैंचा की खेती करने पर दिया जोर