Karnal News: सूर्य मंदिर का स्थापना दिवस एक व दो मई को Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST


मेयर रेनू बाला गुप्ता को निमंत्रण देते सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव और अन्य। स्वयं



करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से पश्चिमी यमुना नहर पर स्थापित सूर्य मंदिर का 24वां स्थापना दिवस समारोह एक और दो मई को मनाया जाएगा। बुधवार को सूर्य मंदिर के प्रतिनिधियों ने मेयर रेनू बाला गुप्ता को निमंत्रण पत्र दिया। प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि एक मई को मां भगवती का जागरण होगा। दो को सुबह नवग्रह पूजा होगी। इसके बाद ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। समारोह में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर आदि को आमंत्रित किया गया है।


[ad_2]
Karnal News: सूर्य मंदिर का स्थापना दिवस एक व दो मई को