Gurugram News: सुप्रीम कोर्ट से चेयरमैन अरशद को राहत Latest Haryana News

[ad_1]

नूंह। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद को लेकर चल रही सियासी और कानूनी उठापटक के बीच चेयरमैन अरशद को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें अरशद को पद से बर्खास्त किया गया था। दरअसल करीब नौ माह पहले निसार खुशपुरी द्वारा अरशद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें अरशद बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। इसके बाद दोबारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन दोनों पक्ष कोरम पूरा करने में विफल रहे, जिससे मामला लंबित हो गया। इसी बीच अरशद ने नियमों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया, जहां लंबी सुनवाई के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया है। फिलहाल चेयरमैन का चार्ज जिला प्रशासन के पास है और जल्द ही आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। संवाद


[ad_2]
Gurugram News: सुप्रीम कोर्ट से चेयरमैन अरशद को राहत