Fatehabad News: युवक 6.44 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार Haryana Circle News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST




रतिया। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान घग्गर नदी पुल के पास से लवप्रीत सिंह निवासी गांव खुंबर को 6.44 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि पुलिस टीम टीम बुढलाडा रोड से रतनगढ़ की तरफ गश्त पर थी। जब पुलिस टीम घग्गर नदी के पुल के पास पहुंची तो इसी दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास 6.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


[ad_2]