Karnal News: छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 23 Apr 2026 12:14 AM IST


 गांव चिड़ाव के सरकारी स्कूल में विद्या​र्थियों को जागरुक करते पुलिस अ​धिकारी। स्वयं



करनाल। सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस की टीम ने बुधवार को चिड़ाव गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, ट्रैफिक संकेतों की जानकारी और हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य वनीता शर्मा और दून स्कूल के चेयरमैन जसकरन सिंह व प्रधानाचार्य स्वर्णजीत कौर भी मौजूद रहे। संवाद


[ad_2]
Karnal News: छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी