Haryana: एचआईवी पॉजिटिव पति ने मारी नाखून से खरोंच, पत्नी ने दर्ज करवाई FIR; पुलिस के सामने क्या बोली महिला? Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि एचआईवी पॉजिटिव पति ने नाखून की खरोंच मारकर उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने का प्रयास किया है। पीजीआईएमएस थाने में 21 अप्रैल को आरोपी पति पर मारपीट तो ननद के खिलाफ भाई का साथ देने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, पति ने भी पत्नी, साले व पत्नी के जीजा के खिलाफ मकान की दीवार तोड़ने की एफआईआर दर्ज कराई है।


साल 2017 में हुई थी शादी 

महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मां बनने के तीन माह बाद पता चला कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी और तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया।

महिला ने भी कोर्ट में गुजारे भत्ते का केस दायर किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों घर में अलग-अलग रहने लगे। महिला का आरोप है कि उसका पति व ननद उसे परेशान करते हैं। 17 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी। वापस आई तो घर का गेट खुलने की आवाज आई। बाहर उसका पति खड़ा था। उसने उन्हें गेट की कुंडी ठीक करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने सिर पर घूसे से वार कर दिया।

[ad_2]
Haryana: एचआईवी पॉजिटिव पति ने मारी नाखून से खरोंच, पत्नी ने दर्ज करवाई FIR; पुलिस के सामने क्या बोली महिला?