[ad_1]
{“_id”:”69e8de1a5fbcceb5eb035e1d”,”slug”:”fire-breaks-out-in-flat-family-narrowly-escapes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85697-2026-04-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: फ्लैट से लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-63 स्थित अनंतराज एस्टेट की यूनिट-28 में मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय मकान मालिक अंकित सेठी का परिवार घर में मौजूद थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि कॉमन इलेक्ट्रिकल लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद तेज धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद घर में आग फैल गई। घटना की सूचना तुरंत सोसाइटी प्रबंधन को दी गई। सोसाइटी में रह रहे लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में मौजूद अग्निशामक उपकरण इस्तेमाल लायक नहीं थे, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद सोसाइटी में फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियों का कहना है कि फायर हाइड्रेंट्स सही स्थिति में नहीं थे और कई उपकरण अनुपयोगी पाए गए। इसके अलावा सोसाइटी परिसर में अवरोधों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं।
[ad_2]
Gurugram News: फ्लैट से लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा



