Jind News: ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की सरल प्रक्रिया समझाई haryanacircle.com

[ad_1]


21जेएनडी11: छोटू राम किसान महा​विद्यालय में स्व -गणना के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. नरेंद्र



जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में स्व-गणना विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने की। उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। राजकीय महाविद्यालय के फील्ड ट्रेनर डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी को ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की सरल प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि डिजिटल जनगणना से न केवल समय की बचत होती है बल्कि आंकड़ों में पारदर्शिता भी बनी रहती है। उन्होंने इसे देश के विकास की योजनाएं बनाने का मुख्य आधार बताया। नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए हर नागरिक को सटीक जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया और डिजिटल माध्यम से जनगणना की बारीकियों को समझा।


[ad_2]