[ad_1]
Last Updated:
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर नई चिंता सामने आई है. हालिया MRI रिपोर्ट में उन्हें दो नए छोटे सिस्ट पाए गए हैं. डॉक्टरों के मुताबिक ये सिस्ट अभी इतने छोटे हैं कि इन पर कोई सीधा इलाज संभव नहीं, इसलिए फिलहाल सिर्फ क्लोज मॉनिटरिंग की जाएगी. वहीं, इलाज के तहत उनकी इम्यूनोथेरेपी शुरू होने जा रही है, जिसके लिए उन्हें नियमित अस्पताल जाना होगा. दीपिका ने कहा, अभी कुछ नहीं कर सकते’. इस खबर के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट ने कपल की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. दीपिका की ताजा MRI स्कैन रिपोर्ट में दो नए छोटे सिस्ट पाए गए हैं, जिन्हें लेकर डॉक्टरों ने फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

दीपिका की हेल्थ को लेकर जानकारी शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए दी. उन्होंने बताया कि दीपिका की हालिया MRI रिपोर्ट में ‘डॉट साइज’ के दो छोटे सिस्ट दिखाई दिए हैं. डॉक्टरों के अनुसार ये इतने छोटे हैं कि फिलहाल इन पर कोई मेडिकल एक्शन लेना जरूरी नहीं है. हालांकि, इन्हें नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता, इसलिए नियमित जांच और क्लोज मॉनिटरिंग की सलाह दी गई है. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

दीपिका ने खुद भी इस स्थिति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘ये इतने छोटे हैं कि अभी कुछ नहीं कर सकते और कुछ करना समझदारी नहीं है. लेकिन हमें लगातार स्कैन करवाने होंगे, ताकि अगर भविष्य में कोई बदलाव आता है तो समय रहते इलाज किया जा सके.’ उन्होंने यह भी माना कि अब यह पूरी प्रक्रिया उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. लेकिन पूरी प्रक्रिया बेहद थकाने वाली है, खासकर जब वे एक छोटे बच्चे (रुहान) के माता-पिता हैं. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

शोएब ने आगे बताया कि इसी सप्ताह दीपिका की इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy) शुरू होगी, जैसा कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया है. इसके लिए उन्हें अस्पताल जाना होगा, जहां हर सत्र 3-4 घंटे का होगा. दीपिका ने बताया कि वह सबकुछ सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं और बेटे के साथ खेल-खेल में समय बिता रही हैं. शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका का 2 किलो वजन कम हुआ है क्योंकि वह नियमित डाइट ले रही हैं. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

शोएब ने आगे बताया कि इसी सप्ताह दीपिका की इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy) शुरू होगी, जैसा कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया है. इसके लिए उन्हें अस्पताल जाना होगा, जहां हर सत्र 3-4 घंटे का होगा. दीपिका ने बताया कि वह सबकुछ सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं और बेटे के साथ खेल-खेल में समय बिता रही हैं. शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका का 2 किलो वजन कम हुआ है क्योंकि वह नियमित डाइट ले रही हैं. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

दीपिका ने MRI के दौरान अपने डर को भी साझा किया. उन्होंने बताया, ‘घबरा रही थी मैं… मैं रोई भी, मशीन में जाने से पहले भी रोई और मशीन में भी रोई. कभी-कभी रोना बहुत हेल्प करता है क्योंकि आपकी एंग्जाइटी निकल जाती है. मेरे लिए तो बहुत हेल्प करता है.’ उन्होंने बताया कि स्कैन के दौरान उन्हें गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का सहारा लेना पड़ा. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

आपको बता दें कि पिछले साल ही दीपिका की बड़ी ट्यूमर सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह रिकवरी के दौर से गुजर रही थीं. लेकिन अब नए सिस्ट के सामने आने से उनकी हेल्थ जर्नी एक बार फिर चुनौतीपूर्ण हो गई है. इससे पहले मार्च 2026 में भी दीपिका को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल जाना पड़ा था, जहां सीटी स्कैन में 13 मिमी का एक सिस्ट पाया गया था. उस समय उन्हें कंधे में दर्द भी महसूस हुआ था, जिसने उनकी चिंता और बढ़ा दी थी. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ हाल ही में रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आई थीं, जहां उन्हें बीच में ही हेल्थ इश्यू के चलते शो छोड़ना पड़ा. इससे पहले वह कहां हम कहां तुम में दिखाई दी थीं. फिलहाल, कपल इस मुश्किल समय को मजबूती से संभालने की कोशिश कर रहा है. फैंस भी लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फोटो साभार-@ms.dipika/Instagram
[ad_2]
दीपिका कक्कड़ की सेहत फिर गड़बड़, होगी इम्यूनोथेरेपी, बोलीं- कुछ नहीं कर सकते



