Tech Tips: रेंट पर AC लेने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • किफायती विकल्प के तौर पर किराए पर एसी लेने का चलन बढ़ा है।
  • भरोसेमंद वेंडर चुनें, एसी का मॉडल और कूलिंग की जांच करें।
  • बिजली की बचत के लिए 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला एसी लें।
  • कमरे के आकार के अनुसार एसी की क्षमता का चुनाव करें।

AC on Rent: पिछले कुछ सालों से रेंट पर एसी (AC on Rent) लेने का चलन बढ़ा है. लोग अब एसी खरीदने की बजाय गर्मियों के महीनों में रेंट पर ले लेते हैं. इससे उन्हें एक साथ सारी कीमत नहीं चुकानी पड़ती. इसके अलावा जिन लोगों को बार-बार घर बदलने पड़ते हैं, उनके लिए भी यह एक सुविधाजनक ऑप्शन है. अगर आप भी इस बार गर्मी से बचने के लिए एसी रेंट पर लेना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर आप इन चीजों को देखें बिना एसी रेंट पर ले लेंगे तो भारी खर्चा हो सकता है. 

सही वेंडर का चुनाव सबसे जरूरी

एसी रेंट पर लेने के लिए किसी भरोसेमंद वेंडर का चुनाव करना बहुत जरूरी है. मार्केट में आपको कई बड़े वेंडर मिल जाएंगे. इनसे एसी लेने का फायदा यह होगा कि आपको पूरी तरह सर्विस की हुई यूनिट मिल जाएगी और सपोर्ट भी मिलता रहेगा. कम पैसों के लालच में आकर किसी अनजान वेंडर के पास न जाएं.

एसी के मॉडल का रखें ध्यान

पेमेंट करने से पहले खुद जाकर एसी को चेक करें. एसी की कूलिंग और रिमोट को अच्छे से चेक करें. अगर आपको कोई डाउट हो तो कुछ देर तक एसी चलाकर देखें. इसके साथ यह भी देखें कि एसी का मॉडल कितना पुराना है. ज्यादा पुराना मॉडल होने पर वह बिजली की खपत ज्यादा करेगा.

एनर्जी रेटिंग देखें बिना न लें एसी

अगर आप चाहते हैं कि एसी कूलिंग करते समय बिजली बिल के मामले में आपकी पसीना न निकाले तो एनर्जी रेटिंग को जरूर देख लें. 5 स्टार एनर्जी रेटिंग का मतलब है कि वह मॉडल कम बिजली की खपत करेगा. इससे आपको बिजली बचाने में मदद मिलेगी.

कमरे के साइज के हिसाब से लें एसी

चाहे आप एसी रेंट पर ले रहे हैं या नई खरीद रहे हैं, यह आपके कमरे के हिसाब से परफेक्ट होनी चाहिए. अगर आपका कमरा छोटा है तो आप एक टन वाली एसी ले सकते हैं, वहीं अगर आपको बड़े कमरे में कूलिंग चाहिए तो 2 टन की एसी लेना जरूरी है. बड़े कमरे में छोटा एसी सही कूलिंग नहीं दे पाएगा. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

– एसी रेंट पर लेने से पहले सर्विस और मैंटेनेंस की शर्तें अच्छी तरह समझ लें.
– सिक्योरिटी और रेंटल प्राइस के लिए नेगोशिएट कर बचत करने की कोशिश करें
– इंस्टॉलेशन की लागत के बारे में भी पहले स्थिति स्पष्ट कर लें.

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन और लैपटॉप की महंगी कीमतों से जल्द नहीं मिलेगी राहत, जानें कब तक जारी रह सकता है यह संकट

[ad_2]
Tech Tips: रेंट पर AC लेने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान