Fatehabad News: गांव पीलीमंदोरी में कैंटर से 98 कटड़े बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार Haryana Circle News

[ad_1]

भट्टू कलां। पुलिस ने एक कैंटर से 98 कटड़े व कटड़ियां बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर गांव पीलीमंदोरी में एक कैंटर को रोका। इसमें पशुओं को क्रूरता के साथ भरा गया था।

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खड़े कैंटर की जांच की तो पाया कि उसके अंदर लोहे के दो पोर्शन बनाए गए थे। इन दोनों हिस्सों में 98 कटड़े व कटड़ियां ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। लंबी दूरी और दम घुटने के कारण इनमें से एक कटड़े की मौत हो चुकी थी। आरोपी पशुओं को ले जाने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों सुखमिंद्र सिंह (चालक), सुरजीत, युधवीर निवासी नंगल, तहसील रतिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी 97 पशुओं को तुरंत श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला, पीली मंदोरी में सुरक्षित पहुंचाया। मृत कटड़े के शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]