{“_id”:”69e7c2ab95817f07500e553c”,”slug”:”cylinder-explodes-due-to-short-circuit-in-pizza-cafe-2026-04-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak: पिज्जा कैफे में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, किचन में जोरदार धमाके के बाद फटा सिलिंडर; मचा हड़कंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
धमाके के साथ सिलिंडर फटने से साथ लगते निजी अस्पताल के डॉक्टर, मरीज व मेडिकल स्टोर के संचालक बाहर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
कैफे में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी – फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक में सोनीपत स्टैंड पर मंगलवार दोपहर बाद पिज्जा-बर्गर कैफे में शॉर्ट-सर्किट से रसोई में आग लगने से एलपीजी सिलिंडर फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। धमाके से साथ लगती दुकान और एक मकान के शीशे टूट गए। सिलिंडर का टुकड़ा 50 मीटर दूर एक मकान की छत पर मिला। कैफे संचालक जतिन ने बताया कि एक माह पहले ही उन्होंने चार लाख रुपये में कैफे संचालन के लिए लिया था। 23 हजार रुपये प्रति माह किराया देना तय हुआ था।
मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ऊपर रसोई में कोई नहीं था। नीचे दो केबिन में ग्राहक बैठे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से रसोई में आग लग गई। धुआं उठता देखकर खाना बनाने वाला कर्मचारी ऊपर गया तो आग फैल चुकी थी। तुरंत नजदीक फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आगे बुझाते समय रसोई में रखे तीन सिलिंडर में से एक धमाके के साथ फट गया। दो सिलिंडर को फायर कर्मियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया था। फटने वाले सिलिंडर का ऊपर का हिस्सा टूटकर 50 मीटर दूर एक मकान की छत पर जा गिरा।
[ad_2]
Rohtak: पिज्जा कैफे में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, किचन में जोरदार धमाके के बाद फटा सिलिंडर; मचा हड़कंप