पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल और LPG की कमी नहीं: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दावा; पंपों पर 5 किलो का सिलेंडर भी उपलब्ध – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में गैस कंपनियों के अधिकारी प्रेस वार्ता करते हुए।

पंजाब में ईंधन यानी की पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने साफ कर दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (LPG) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

.

मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन ऑयल के सीनियर अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि राज्य में पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और डीजल (हाई-स्पीड डीजल) का स्टॉक पर्याप्त है और सभी पेट्रोल पंपों पर बिक्री सामान्य तरीके से चल रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई भी बिना किसी रुकावट के जारी है। डिलीवरी पहले की तरह हो रही है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

घबराकर बुकिंग न करें कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा सिलेंडर बुक या जमा न करें। इससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।करीब 94% LPG बुकिंग अब SMS और IVRS जैसे डिजिटल तरीकों से हो रही है। कंपनियों ने लोगों को इन्हीं माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कालाबाजारी पर सख्ती -कुछ जगहों पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कंपनियों ने जांच तेज कर दी है।

-LPG एजेंसियों की अचानक चेकिंग हो रही है।

-गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

-जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें बनाई गई हैंI

चंडीगढ़ में अधिकारी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्रवाई OMCs राज्य सरकार के साथ मिलकर लगातार निगरानी कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर छापेमारी भी की जा रही है। लेबर क्लास और जरूरतमंद लोगों के लिए 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की सप्लाई बढ़ा दी गई है। वहीं, कमर्शियल गैस की सप्लाई भी लगभग 70% तक बढ़ाई गई है।

कंपनियों ने साफ कहा कि LPG की कोई कमी नहीं है, इसलिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। पंजाब में ईंधन और LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल और LPG की कमी नहीं: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दावा; पंपों पर 5 किलो का सिलेंडर भी उपलब्ध – Chandigarh News