[ad_1]
जींद। अंकुर दिव्यांग शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने 18 अप्रैल को आयोजित स्पेशल ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है।
यह प्रतियोगिता सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। इसमें अंकुर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बोच्चे बॉल, फुटबॉल और रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में संस्थान की खिलाड़ी शिवानी और छात्र इशांत ने बच्चे बॉल में स्वर्ण पदक जीता। कबीर, पुनीत और आरव ने रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा इशांत, जक्षित, सौरव, जतिन और मोहित मीणा ने कांस्य पदक जीते
विद्यार्थियों की इस सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों का परिणाम माना जा रहा है। संस्थान की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन प्रमुख रोशन लाल गोयल और केसी गुप्ता ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देगी।
[ad_2]



