[ad_1]
{“_id”:”69e674cb26d4c10a5a07d567″,”slug”:”sdm-heard-11-complaints-in-the-resolution-camp-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111443-2026-04-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 11 शिकायतें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
एसडीएम नूंह कुवंर आदित्य विक्रम ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही सभी प्राप्त शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 11 शिकायत प्राप्त हुई। एसडीएम सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर सभी शिकायतों का निपटान सुनिश्चित किया जाए।
[ad_2]
Gurugram News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 11 शिकायतें


