सामूहिक खुदकुशी: ‘मां, तुम सही कहती थी, मैं जान कर तुमसे…’, दंपती ने मौत से पहले लिखा 10 पेज का सुसाइड नोट Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर में रविवार देर रात अपनी बेटी के साथ फंदा लगाने वाले दंपती ने करीब 10 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपनी संपत्ति से लेकर अपने पास की हर छोटी वस्तु पर कई लोगों के अधिकार तय करके गए। नोट में मृतक ने सबसे पहले लिखा कि सब कुछ मिला लेकिन बस एक चीज की कमी रह गई। जो कभी मिल नहीं सकती।

जीतू मेरे लैपटॉप में तुम लास्ट मेरे राजस्थान टूर की वीडियो देखना। जो मरने चला है क्या वो जीना नहीं चाह रहा होगा। क्या वो जीने नहीं चला लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। मैंने बहुत कोशिश की सब कुछ ठीक हो जाए बहुत इंतजार किया। आखिर में ये कदम उठा रहा हूं। 

 




Kurukshetra Mass Suicide Couple and Daughter Found Dead 10-Page Note Reveals Emotional Distress

सामूहिक खुदकुशी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अगले पेज पर अपनी मां से माफी मांगी और लिखा कि मां, तुम सही कहती थीं कि मैं तुमसे जानबूझकर गलत तरह से बोल रहा हूं। मैं चाहता था कि तुम मुझसे मोह कम कर दो क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करती हो।

 


Kurukshetra Mass Suicide Couple and Daughter Found Dead 10-Page Note Reveals Emotional Distress

घर के बाहर खड़े परिजन और रिश्तेदार, जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नोट में उसने अपनी बहन को बचपन में दिलाए खिलौनों के लिए धन्यवाद दिया और एक अलग पेज पर एयरपॉड्स समेत छोटी-छोटी वस्तुओं का वारिस भी घोषित कर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि उसने अपनी पत्नी को पूरी तरह दोषमुक्त किया और लिखा कि इसमें मेरी पत्नी का कोई कसूर नहीं है। वो बहुत अच्छी है। मैं ही इसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहा हूं।

 


Kurukshetra Mass Suicide Couple and Daughter Found Dead 10-Page Note Reveals Emotional Distress

बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सुसाइड नोट में जीतू नाम का जिक्र, पुलिस कर रही जांच

मृतकों के कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीतू के नाम का जिक्र किया गया है। उसे संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह मां का ख्याल रखे। जीतू कौन है, अब पुलिस यह जांच करने में लगी है। वहीं परिवार की ओर से कोई इस नाम पर कुछ नहीं बताया जा रहा। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि अभी सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 


Kurukshetra Mass Suicide Couple and Daughter Found Dead 10-Page Note Reveals Emotional Distress

इसी घर में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने खुदकुशी की
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दंपती ने कई दिनों की सावधानीपूर्वक तैयारी के बाद दी जान, सुसाइड नोट में छिपी पीड़ा

कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर के एक घर में जहां कभी हंसी की गूंज होती थी, वहां अब सन्नाटा छा गया है। बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाने की जगह, बेटी के साथ माता-पिता ने फंदा लगा जीवन लीला ही समाप्त कर ली। दंपती कई दिनों से इस कदम की तैयारी में थे लेकिन दोनों ने इसकी भनक परिवार और पड़ोसियों तक को नहीं लगने दी। 


[ad_2]
सामूहिक खुदकुशी: ‘मां, तुम सही कहती थी, मैं जान कर तुमसे…’, दंपती ने मौत से पहले लिखा 10 पेज का सुसाइड नोट