[ad_1]
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास में 21 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से करनाल के चौपड़ी गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
पति से चल रहा था अनबन
मिली जानकारी के अनुसार, देवी का अपने पति विक्रम के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी घरेलू कलह के कारण वह करीब एक महीने से अपने घर से दूर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव और वैवाहिक कलह के चलते उसने देर रात खौफनाक कदम उठाते हुए फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
मायके पक्ष को दी गई सूचना
मृतका का मायका जींद जिले के नंदगढ़ गांव में है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
[ad_2]
Haryana: कुरुक्षेत्र में पीजी में विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, पति से विवाद के चलते थी परेशान




