[ad_1]
- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव माहौल बदला: पीयूष गोयल
- भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था पर जनता में गुस्सा: गोयल
- तमिलनाडु में स्टालिन सरकार को हटाने का जनता का मन
- पश्चिम बंगाल में भी बदलाव की हवा, विकास की चाह
Assembly Elections 2026: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए अब सिर्फ तीन दिन बाकी रह गए हैं और दोनों राज्यों में साफ तौर पर माहौल बदल चुका है.
उन्होंने कहा कि डीएमके और ममता बनर्जी की सरकारों में भारी भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता के कारण जनता में काफी ज्यादा गुस्सा है. उन्होंने दावा किया कि उनके उम्मीदवारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो उनकी उम्मीद से भी ज्यादा है.
स्टालिन सरकार को उखाड़ फेंकेगी तमिलनाडु की जनताः गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु में हवा का रुख बदल गया है. वहां की जनता ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली भ्रष्टाचार में लिप्त और असमर्थ सरकार को राज्य की सत्ता से हटाने का पूरा मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि लोग स्टालिन परिवार के वर्चस्व से बहुत ज्यादा नाराज है. उन्होंने असीमित भ्रष्टाचार के साथ राज्य को बंधक बना लिया गया है.
VIDEO | Speaking about the elections in Tamil Nadu and West Bengal, Union Minister Piyush Goyal (@PiyushGoyal) says, “We are three days away from the elections in Tamil Nadu, and West Bengal first phase, very clearly the wind has changed in both the states, the massive corruption… pic.twitter.com/g6AlliX4Qj
— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2026
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि तमिलनाडु में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है, नशे की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है. टेंडर, ट्रांसफर, पोस्टिंग, नौकरियों, रेत खनन और लैंड अलॉटमेंट में, हर जगह भ्रष्टाचार है और विकास रुक गया है.
पश्चिम बंगाल को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु की तरह पश्चिम बंगाल में भी प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गई है. बंगाल की स्थानीय जनता अवसरों की कमी से जूझ रही है, क्योंकि राज्य में घुसपैठ जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. इन परिस्थितियों में दोनों राज्यों में बदलाव की हवा साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनता विकास चाहती है, सुदृढ़ सरकार और बदलाव चाहती है. इसलिए पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तमिलनाडु में AIADMK के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) आने वाले चुनावों में बहुमत से जीतेगी.
[ad_2]
‘भ्रष्टाचार और घुसपैठ से जनता परेशान’, तमिलनाडु और बंगाल चुनाव को लेकर पीयूष गोयल का हमला



