Rohtak News: गांव भूंगारका में बेटी का बनवारा निकाला Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो नंबर-10गांव भूंगारका में घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकालते परिजन। स्रोत: स्वयं



नारनौल। गांव भूंगारका में रविवार रात बेटी डॉ. स्वाति का घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। डॉ. स्वाति के पिता प्राचार्य निहाल सिंह और माता बबीता ने बताया कि बेटी को डॉक्टर बनाने के बाद उसकी शादी से पहले यह बनवारा निकालकर उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि बेटियां भी हर क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। परिजनों में ताऊ कैप्टन अरविंद कुमार, ब्रह्मदत्त और सरपंच राजेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. स्वाति का विवाह 21 अप्रैल को होना है। संवाद


[ad_2]
Rohtak News: गांव भूंगारका में बेटी का बनवारा निकाला