संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मोती नगर में पैदल अपने पति के साथ जा रही महिला पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले के समय पति पीछे चल रहे थे। इतने में वह पत्थर व डंडे से कुत्ते को खदेड़ पाते कि वो महिला गीता वर्मा की टांग पर तीन जगह काट गया।
शोर मचने के बाद कुत्ते का मालिक भी मौके पर पहुंचा। उस समय महिला व उसके पति ने कुत्ते के मालिक का जमकर विरोध किया और कहा कि पहले भी कुत्ता कई बार हमला कर चुका है। महिला को पति राजीव वर्मा उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।