Gurugram News: एनजीएफ कॉलेज में नशा विरोधी अभियान, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो संदेश के साथ नशा मुक्ति टीम ने मीतरोल-औरंगाबाद स्थित एनजीएफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में जागरूकता अभियान चला। कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशे से दूर रहने की शपथ ली। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति के सपनों और भविष्य को खत्म कर देता है। उन्होंने स्मैक, गांजा, शराब, तंबाकू व ई-सिगरेट के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी सजा के प्रावधानों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में छात्रों को नशे से बचाव के उपाय बताते हुए अच्छी संगति, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कॉलेज के डीन कुलदीप तोमर ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

[ad_2]
Gurugram News: एनजीएफ कॉलेज में नशा विरोधी अभियान, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ