[ad_1]
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Score: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बना दिए हैं. प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली इस तरह लखनऊ के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे कि उन्होंने IPL 2026 में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना डाला. साथ ही पंजाब ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है. अकेले प्रियांश और कोनोली ने मिलकर 180 रन बना डाले और साथ मिलकर 16 छक्के लगाए.
83 गेंद में 180 रन, 28 बाउंड्री
पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. उसके बाद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने जो कहर बरपाया, उसे शायद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज कभी नहीं भुला पाएंगे. दोनों ने मिलकर 80 गेंदों में 182 रनों की पार्टनरशिप की.
प्रियांश और कोनोली, दोनों बल्लेबाजों की पारी को मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने 83 गेंदों का सामना करते हुए 180 रन जड़ डाले. दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके भी लगाए. उन्होंने 144 रन तो बाउंड्री से ही लगा दिए. उनसे पहले आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी पार्टनरशिप रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन के नाम थी, जिन्होंने एकसाथ 148 रन जोड़े थे.
यह भी पढ़ें: इस ‘भारतीय’ क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर
पंजाब किंग्स ने 254 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जो IPL 2026 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि पूरे आईपीएल इतिहास में यह 13वां सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल 2026 में अब तक सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नाम था, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रनों का स्कोर बनाया था.
मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने भी पंजाब को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचने में मदद की. स्टोइनिस ने 16 गेंद में 29 रनों की तूफानी पारी खेली और शशांक ने 6 गेंद में 17 रन बनाए.
यह भी पढ़ें:
हारा हुआ मैच जीतने के बाद क्या बोले KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे? बताया कौन रहा असली हीरो
[ad_2]
16 सिक्स और 12 चौके, 83 गेंद में ठोक दिए 180 रन, प्रियांश आर्या और कोनोली का कहर

