[ad_1]
महेंद्रगढ़। गांव बेवल निवासी किसान मनोज (42) ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मौत का कारण मानसिक रूप से परेशान बताया है। वहीं, कनीना सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे वैभव के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि मनोज खेती से घर का गुजारा चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान रात को मनोज घर से गांव के जोहड़ में चले गए और वहां पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी।
रविवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने मनोज की तलाश की तो गांव के जोहड़ में उनका शव फंदे पर लटका मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और कनीना सदर थाना से पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद परिजनों से बात की और बेटे विशाल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी की। जांच अधिकारी एएसआई किशोर कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया और मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मानसिक रूप से परेशान बेवल के किसान ने फंदा लगा दी जान




