[ad_1]
हिसार। बालसमंद नहर के साथ बनने वाले रोड की चौड़ाई में बदलाव किया गया है। अब यह रोड 5.5 मीटर की जगह 7 मीटर चौड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बीएंडआर ने रोड के लिए संशोधित एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। 2700 मीटर लंबे रोड निर्माण पर 8 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है जबकि पुराना एस्टीमेट 6 करोड़ रुपये का था।
कैमरी रोड स्थित विभिन्न कॉलोनीवासी काफी समय से बालसमंद नहर के साथ नया रोड बनाए जाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2020 में भी इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने का प्रयास किया गया था तब तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक इसे बनाने की योजना थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका था और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वर्ष 2025 में यह योजना पर फिर काम शुरू हुआ। इस रोड के साथ-साथ बालसमंद नहर पर एक पुल भी बनाया जाएगा जिसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है।
वन विभाग से लेनी होगी मंजूरी
यह रोड सिंचाई व वन विभाग की जमीन पर बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग की तरफ से रोड निर्माण के लिए एनओसी मिल चुकी है। वन विभाग से मंजूरी लेने के लिए अभी आवेदन किया जाएगा। इस जमीन पर करीब 60-70 पेड़ लगे हैं, जिनका काटना पड़ेगा।
30 हजार आबादी को होगा फायदा
इस रोड के बनने से बालसमंद नहर पार स्थित दर्जन भर कॉलोनियों की करीब 30 हजार की आबादी को फायदा होगा। अभी राजगढ़ रोड या तोशाम रोड से अगर किसी व्यक्ति को नहर पार इन कॉलोनियों में जाना है तो उसे साउथ बाईपास होकर जाना पड़ता है और इस रोड पर वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा है। नया रोड बनने से उनकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
वर्जन
रोड का संशोधित एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। एस्टीमेट मंजूर होने के बाद बाकी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
अजीत सिंह, एसई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
[ad_2]
Hisar News: 8 करोड़ से 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा बालसमंद नहर के साथ बनने वाला रोड



