[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला सरकारी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ऑन ड्यूटी ICU में मृत पाई गई है। घटना के वक्त मृतका के हाथ पर कैनुला लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इंजेक्शन लगाया गया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। पुलिस की एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई है।
पंचकूला सिविल अस्पताल के ICU में बेसुध अवस्था में नर्सिंग ऑफिसर मिलने पर हड़कंप मच गया। तुरंत उसे आईसीयू के बेड पर लेकर उपचार शुरू किया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रीति बैनीवाल मूल रूप से हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थी। फिलहाल वह परिवार के साथ पंचकूला के सेक्टर-31 में रहती थी। प्रीति बैनीवाल की जॉब सॉल 2024 में लगी थी। पहली ही पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में आई थी। प्रीति की ड्यूटी का अधिकांश समय आईसीयू में ही बीता है।
हेल्थ विभाग मुख्यालय में तैनात है भाई प्रीति बैनीवाल का भाई नितिन हेल्थ विभाग मुख्यालय पंचकूला में ही कार्यरत है। वहीं उसका एक भाई आशीष चुनाव आयोग में सेवारत है। प्रीति की भाभी पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। प्रीति दोपहर 2 बजे घर से ड्यूटी के लिए आई थी। रात करीब 8 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होनी थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचित किया तो परिवार के लोग अस्पताल की ओर दौड़े।
अस्पताल प्रशासन ने साधी चुप्पी घटना के बाद से सामान्य अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। आईसीयू इंचार्ज ने घटना को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं पंचकूला एसएमओ ने फोन नहीं उठाया।
[ad_2]
पंचकूला सरकारी अस्पताल ICU में मृत मिली नर्सिंग ऑफिसर: हिसार की रहने वाली, हाथ में कैनुला लगा मिला, घटना के बाद मोबाइल गायब – Panchkula News

