Gurugram Fire: बहरामपुर के पास टाटा मोटर्स कंपनी की वर्कशॉप में लगी आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम के बहरामपुर इलाके के पास स्थित टाटा मोटर्स की एक वर्कशॉप में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थीं कि पूरे आसमान में काला धुआं छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी।




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। वर्कशॉप में मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

[ad_2]
Gurugram Fire: बहरामपुर के पास टाटा मोटर्स कंपनी की वर्कशॉप में लगी आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर