कुरुक्षेत्र में एनएच-44 पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंदा, बेटी की मौत और पिता घायल Latest Haryana News

[ad_1]

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में 12 वर्षीय मासूम प्रांजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता नरेश कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिपली पुल के पास हुआ। यूपी नंबर की पिकअप करनाल से पिपली की ओर से तेज गति में आ रही थी और आगे चल रही ई-रिक्शा के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ई-रिक्शा सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रांजल के चाचा प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि नरेश कुमार अपनी बेटी प्रांजल को साथ लेकर सवारी छोड़ने निकला था। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रांजल को मृत घोषित कर दिया। नरेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

नरेश कुमार ने बताया कि प्रांजल पास के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। वह हाल ही में सातवीं क्लास में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू की थी। प्रांजल की बड़ी बहन रौनक (14) भी इसी कक्षा में पढ़ती है, जबकि सबसे बड़ी बहन खुशी दसवीं कक्षा में है। नरेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप और ई-रिक्शा की जांच की। आरोपी पिकअप चालक टक्कर के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रांजल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

[ad_2]
कुरुक्षेत्र में एनएच-44 पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंदा, बेटी की मौत और पिता घायल