[ad_1]
{“_id”:”69e3e2b77bb44c0a5c06c415″,”slug”:”world-heritage-day-celebrated-with-enthusiasm-rally-held-ambala-news-c-36-1-amb1001-161830-2026-04-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: जोश के साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस, निकाली रैली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) अंबाला चैप्टर द्वारा 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। कर्नल आरडी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 स्कूलों के 70 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भागीदारी की। जीटी रोड स्थित इंदिरा चौक से ऐतिहासिक सरहिंद क्लब तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने नारों और पोस्टरों के जरिए विरासत संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मधु सिंह द्वारा आयोजित हेरिटेज क्विज में बच्चों ने उत्साह दिखाया। कर्नल सिंह ने बताया कि अंबाला चैप्टर को बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही चार स्कूलों ने लघु फिल्मों के लिए पुरस्कार जीते हैं। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. देशबंधु, ब्रिगेडियर एमएस तोमर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link




