Charkhi Dadri News: 5.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी, अब तक भुगतान केवल 23210 क्विंटल का Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। दादरी जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 5.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। बंपर आवक के चलते जहां परिसर गेहूं की बोरियों से अटे पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर खरीद और उठान की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सीजन शुरू हुए 18 दिन बीत जाने के बाद भी महज 650 किसानों के खातों में करीब 6 करोड़ रुपये की राशि पहुंच पाई है।

गेहूं की सरकारी खरीद की घोषणा के बाद किसानों ने जल्दी भुगतान होने की उम्मीद के चलते एक अप्रैल से ही मंडियों में गेहूं पहुंचाना शुरू कर दिया था। जिले में शनिवार तक 5 लाख 54 हजार 454 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन खरीद केवल 2 लाख 74 हजार 450 क्विंटल की हो चुकी है। उठान प्रक्रिया की कछुआ चाल के कारण भुगतान का पहिया भी थम गया है। अब तक सिर्फ 23 हजार 210 क्विंटल गेहूं का भुगतान संभव हो सका है।

मंडी में जगह की कमी के चलते किसानों को अपनी उपज खुले आसमान के नीचे रखने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि उठान में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में नई आवक के लिए जगह ही नहीं बचेगी। परेशान किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उठान का दायरा बढ़ाया जाए ताकि उन्हें अपनी ही फसल के पैसे के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

जिले के खरीद केंद्रों का विस्तृत ब्योरा (आंकड़ा क्विंटल में है)

खरीद केंद्र कुल आवक खरीदी गई गेहूं उठान हुआ

दादरी 2,29,806 1,27,551 27,113

बाढड़ा 88,622 29,189 12,6,69

झोझू कलां 26,408 11,289 7,942

बौंद कलां 99,058 58,024 15,766

बेरला 39,591 15,767 7,007

छपार 70,969 32,630 15,366

कुल 5,54,454 2,74,450 85,863

वर्सन :

गेहूं खरीद की एवज में छह करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। मुख्यालय से और राशि आने पर किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।

-पुनीत पंघाल, जिला प्रबंधक, हैफेड।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: 5.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी, अब तक भुगतान केवल 23210 क्विंटल का