चंडीगढ़ में नशा सप्लायर के घर पुलिस की रेड: पत्नी समेत फरार, सप्लाई लेने वाला आरोपी रिमांड पर; DGP बोले-तस्करों को नहीं बख्शेंगे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने राम दरबार फेज-2 में एक नशा सप्लायर के घर छापा मारा, लेकिन आरोपी अपनी पत्नी के साथ पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस को शक है कि उसे पहले ही रेड की सूचना मिल गई थी। फिलहाल आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मौली जागरा थाना और पुलिस स्टेशन-31 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राम दरबार फेज-2 में रवि उर्फ भूरा नाम के आरोपी के घर पर रेड की। टीम की अगुवाई मौली जागरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह और थाना-31 प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने की। पुलिस सर्च वारंट लेकर मौके पर पहुंची थी। घर की एक-एक जगह की तलाशी ली गई और पूरे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। कब्जे से 16.41 ग्राम हेरोइन बरामद
इस कार्रवाई से पहले मौली जागरा थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी विपिन उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वह नशा सप्लाई से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16.41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया। रवि उर्फ भूरा से खरीदकर लाता था नशा रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी विपिन ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि वह यह हेरोइन राम दरबार फेज-2 के रहने वाले रवि उर्फ भूरा से खरीदकर लाता था। उसने यह भी बताया कि वह काफी समय से उससे संपर्क में था और उसी से नशा लेकर आगे सप्लाई करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने रवि उर्फ भूरा के ठिकाने पर रेड की और अब उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पहले नशा लगवाया, फिर सप्लाई में लगाया
पूछताछ के दौरान पुलिस को जो जानकारी मिली, उसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। आरोपी विपिन ने बताया कि रवि उर्फ भूरा ने पहले उसे खुद नशे की लत लगाई। शुरुआत में वह उसे हेरोइन देता था, जिससे धीरे-धीरे वह इसका आदी हो गया। जब विपिन पूरी तरह नशे का आदी बन गया, तो रवि ने उसे अपने नेटवर्क में शामिल कर लिया। इसके बाद वह उसे हेरोइन बेचने के लिए देने लगा, ताकि वह आगे ग्राहकों तक सप्लाई कर सके। इस तरह आरोपी ने नशे के आदी युवकों को ही अपने धंधे का हिस्सा बनाकर एक सप्लाई चेन तैयार कर रखी थी। संगठित नेटवर्क का हिस्सा है तस्करी पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई लोग जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में अब पुलिस मुख्य आरोपी रवि उर्फ भूरा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। डीजीपी के सख्त निर्देश, लगातार कार्रवाई जारी
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब सख्ती और बढ़ा दी गई है। डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा सप्लाई करने वालों के साथ-साथ नशा लेने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। डीजीपी से पहले चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इसके अलावा ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो पहले इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि पुराने नेटवर्क को ट्रैक करने से नए मामलों को भी रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि नशे के इस कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा।

[ad_2]
चंडीगढ़ में नशा सप्लायर के घर पुलिस की रेड: पत्नी समेत फरार, सप्लाई लेने वाला आरोपी रिमांड पर; DGP बोले-तस्करों को नहीं बख्शेंगे – Chandigarh News