[ad_1]
चंडीगढ़ के धनास बैरियर स्थित लेबर चौक के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति लंबे समय तक खड़े-खड़े ही सोता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शख्स काफी देर तक एक ही स्थान पर आंखें बंद किए खड़ा रहा। उसकी असामान्य स्थिति को देखकर आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर और हिलाकर जगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह काफी समय तक उसी अवस्था में रहा।
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे नशे का असर मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अत्यधिक थकान के कारण व्यक्ति को खड़े-खड़े ही नींद आ गई होगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
[ad_2]
Viral Video: चंडीगढ़ में खड़े-खड़े सो गया शख्स, लोगों ने जगाने की कोशिश की लेकिन नहीं हुए कामयाब

