हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय: 19 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार, बदला से मंडियों में भीगा गेहूं Latest Haryana News

[ad_1]

मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को प्रदेश में तीन जिलों में ओलावृष्टि तथा 17 जिलों में बारिश हुई। बारिश के चलते मंडियों में खुले में पड़ी गेहूं भीग गई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिसार, दादरी, फतेहाबाद जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी- दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, नूंह में बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को मौसम में बदलाव रहेगा। उतरी व पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 19 अप्रैल को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

शुक्रवार को बारिश ओलावृष्टि के बाद दिन के तापमान में गिरावट आई है। पूरे प्रदेश में कहीं पर भी तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज नहीं किया गया। रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। शनिवार- रविवार को तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इस समय हुई बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका है। अधिकतर किसान अपनी फसलों की कटाई कर चुके हैं। करीब 30 प्रतिशत एरिया में गेहूं की फसल की कटाई का काम बचा हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बारिश से नुकसान होगा।

जिलों में कितनी बारिश

जिला                बारिश

हिसार              2.6 एमएम

रोहतक            1.0 एमएम

चरखी-दादरी     7.0 एमएम

सोनीपत            0.5एमएम

गुरुग्राम             0.5 एमएम

[ad_2]
हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय: 19 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार, बदला से मंडियों में भीगा गेहूं