Gurugram News: रैली से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती रैली से लौट रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों और हथियारों से बेरहमी से पीटकर मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपियों समेत 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


लोहागढ़ निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात उसका बेटा तनिश अपने दोस्त अमित के साथ बाइक पर रसूलपुर में आयोजित रैली में गया था। लौटते समय मीसा नाले के पास छह-सात बाइकों पर सवार 18-20 युवकों ने उनका पीछा किया और घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तनिश को बुरी तरह पीटा। अमित किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल तनिश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। संवाद

[ad_2]
Gurugram News: रैली से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज